नैनीताल में अधिवक्ताओं का बहिष्कार समाप्त, बुधवार से सामान्य होंगे न्यायिक कार्य

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल में अधिवक्ताओं का बहिष्कार समाप्त, बुधवार से सामान्य होंगे न्यायिक कार्य


नैनीताल, 21 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं द्वारा किया जा रहा कार्य बहिष्कार जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गया है। अधिवक्ताओं ने प्रथम अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस की अदालत के बहिष्कार को खत्म कर बुधवार से नियमित न्यायिक कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

बार सभागार में हुई बैठक में बार अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने अधिवक्ताओं के सम्मान एवं कार्य से जुड़ी समस्याओं को रखा, जबकि सचिव संजय सुयाल ने न्यायिक अधिकारी द्वारा मीडिया को नोटिस जारी किए जाने को अभिव्यक्ति के अधिकार से जोड़ते हुए आपत्ति जताई। जिला न्यायाधीश ने सभी मुद्दों के समाधान के लिए संवाद और समन्वय का आश्वासन दिया तथा कहा कि बार और बेंच न्यायिक व्यवस्था के अभिन्न अंग हैं, जिनके बीच विवाद का समाधान आपसी बातचीत से ही संभव है।

बैठक में एमबी सिंह, मनीष मोहन जोशी, ओंकार गोस्वामी, नीरज साह, अशोक मौलखी, दीपक रुवाली, सुशील कुमार शर्मा, निर्मल कुमार, नीरज मोहम्मद बिलाल, प्रेमा आर्या, तारा आर्या, गिरीश खोलिया, पुलक अग्रवाल, दीपक दानू, सुभाष जोशी, तरुण चंद्रा, मनीष कांडपाल, सोहन तिवारी, मुकेश कुमार, राजेंद्र भैसोड़ा, प्रदीप परगाई, शिवांशु जोशी, पूजा साह, कामिनी गंगवार सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story