अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक रजिस्ट्री पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक रजिस्ट्री पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप


नई टिहरी, 19 सितंबर (हि.स.)। जिला बार एसोसिएशन ने उपनिबंधक रजिस्ट्री पर वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। जिसके विरोध में अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर निबंधक को तत्काल हटाने की मांग की।

शनिवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में उप निबंधक नई टिहरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत के नेतृत्व में उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया 18 सितंबर को वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह बिष्ट नई टिहरी के उपनिबंधक कार्यालय अभिलेख पंजीकरण कराने गए। वहां उप निबंधक प्रतीक पुंडीर ने बगैर पंजीकरण के उनके दस्तावेज जब्त कर दिए। कारण पूछने पर उन्होंने अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया।

कहा कि यह सरासर अपमान करने वाला दृश्य था। इस घटना से सभी अधिवक्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। आरोप है कि पूर्व में भी उप निबंधक की ऐसी शिकायतें आती रही हैं। रावत ने कहा कि उपनिबंधक ने वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ अभद्रता व अवैधानिक कार्य किया है। ऐसे में आरोपी को तत्काल यहां से स्थानांतरण किया जाए। अन्यथा वे उप निबंधक कार्यालय के कार्याें का बहिष्कार रखेंगे। उन्होंने दुर्व्यवहार मामले में जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर सचिव चंद्रभान सिंह, शांति प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल, दिनेश सेमवाल, मतेंद्र बहुगुणा, मृदुला जैन, आनंद सिंह बेलवाल, वीरेंद्र रावत, पराग जैन, ओमप्रकाश भट्ट, देवेंद्र दुमोगा, महावीर उनियाल, सोहन सिंह रावत, आनंद सेमल्टी, सीपी चंद, बीना सजवाण, मुकेश कुमाईं, कविता भट्ट, पवना, नीरज कौशल शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story