कुमाऊँ विश्वविद्यालय में विधि पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पंजीकरण शुरू
नैनीताल, 20 जून (हि.स.)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिपए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीए एलएलबी, बीए एलएलबी (ऑनर्स) व बीबीए एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण 20 जून से शुरू हो गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2026 निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

