हरिद्वार में नए डिप्टी कलेक्टर हर गिरि ने संभाला कार्यभार

WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार, 23 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखण्ड शासन ने देहरादून के डिप्टी कलेक्टर हर गिरि को हरिद्वार में इसी पद पर स्थानांतरण कर दिया है। पीसीएस अधिकारी हर गिरि ने गुरुवार को हरिद्वार में डिप्टी कलेक्टर पद ka कार्यभार ग्रहण कर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत कर दी है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हर गिरि को डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय), हरिद्वार नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर रहते हुए पूर्व में तैनात मनीष कुमार सिंह के कलक्ट्रेट से संबंधित संपादित सभी कार्यों का निर्वहन करेंगे। इसके अतिरिक्त, हर गिरि को अग्रिम आदेश तक अपर उप जिलाधिकारी, रुड़की एवं डिप्टी कलेक्टर (न्यायिक), रुड़की के न्यायिक कार्यों के निर्वहन के लिए भी नामित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story