एडीएम नेगी ने किया सड़कों को गड्ढा मुक्त कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
एडीएम नेगी ने किया सड़कों को गड्ढा मुक्त कार्यों का स्थलीय निरीक्षण


नई टिहरी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एडीएम शैलेंद्र नेगी ने नरेंद्रनगर-गुजराड़ा मोटर मार्ग सहित नरेंद्रनगर मुख्य बाजार की सड़क पर लोनिवि की ओर से किए जा रहे सड़कों को गड्ढा मुक्त कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम नेगी ने संबंधित कार्यदाई संस्था को सड़क के गड्ढों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भरने, मरम्मत कार्य में गुणवत्ता ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा कि गड्ढों को भरते समय संबंधित सड़क की स्थिति के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाए। जिससे मरम्मत कार्य टिकाऊ रहे और सड़क पर दोबारा गड्ढे बनने की संभावना कम हो। उन्होंने कार्य में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मरम्मत कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने सहित कार्य स्थल पर सड़क सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही सड़क मरम्मत के कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760107 Articles

Share this story