एडीजी कानून वी मुरूगेशन ने परखी गंगोत्री- गौमुख ट्रैक की व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now
एडीजी कानून वी मुरूगेशन ने परखी गंगोत्री- गौमुख ट्रैक की व्यवस्था


उत्तरकाशी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तरकाशी भ्रमण पर पहुंचे एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डा. वी. मुरुगेशन ने गंगोत्री से गौमुख ट्रेक पर सफर कर स्थानीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजवासा चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को ट्रैकिंग पर आने वाले ट्रैकर्स, पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी के लिए सदैव सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए।

एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डा. वी. मुरुगेशन उत्तराकशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग एवं गौमुख ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था को परखा। उन्होंने विपरीत भौगोलिक एवं दुर्गम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध रहने, खाने एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही जवानों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने पार्किंग स्थलों एवं धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में प्रभावी भीड़ नियंत्रण एवं यातायात डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, प्रभारी चौकी गंगोत्री प्रमोद उनियाल, विरेन्द्र पंवार सहित अन्य पुलिस व एसडीआरएफ अधिकारी मौजद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Share this story