नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 01 जुलाई (हि.स.)। रिखणीखाल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि बीती 29 जून को रिखणीखाल निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना रिखणीखाल में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ देवराज नाम के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया गया है। बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में टीम बनाते हुए जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज करवाए गए। जांच के दौरान पीड़िता से दुष्कर्म करने में नामजद अभियुक्त देवराज नेगी, निवासी- रथुवाढाब रिखणीखाल की संलिप्तता पाई गई। बताया कि टीम ने आरोपी को कोटद्वार से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story