बूंखाल मेले से लौटते समय कार खाई मे गिरी, दो की मौत
पौड़ी गढ़वाल, 7 दिसंबर (हि.स.)। बूंखाल मेले से लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पैठाणी स्योली मोटर मार्ग पर बीती रात हुए इस हादसे मे एक हीं गांव के दो लोगो की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गय। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार में दो रुद्रप्रयाग जिले और चार लोग जनपद पौड़ी जिले के सवार थे। सभी मित्र थे। घटना देर रात 9 बजे की बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया की हादसे मे वीरेंद्र पुत्र सरदार सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम टीला ,पैठानी और संतोष सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम टीला थाना पैठानी की मौत हो गई। जबकि सोहन सिंह पुत्र मदन सिंह उम्र 32 वर्ष ग्राम टीला थाना पैठानी, वीरेंद्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह उम्र 25 वर्ष ग्राम संकरोडी रुद्रप्रयाग, सिताब सिंह पुत्र मदन सिंह उम्र 31 वर्ष ग्राम संकरोडी रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र सिंह पुत्र सूरज सिंह उम्र 28 वर्ष ग्राम टीला थाना पैठाणी घायल हो गय । जिन्हे हायर सैंटर रेफर किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

