1052 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होंगे आंगन का मिलन कार्यक्रम - रेखा

WhatsApp Channel Join Now
1052 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होंगे आंगन का मिलन कार्यक्रम - रेखा


उत्तरकाशी, 22 सितंबर (हि.स.)। आंगन का मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने उत्तरकाशी पहुंची बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ही आंगन का मिलन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से संचालित किया जा रहा है। जिसमें समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन और पोषण माह के लाभार्थी जिनमें किशोर, किशोरी, गर्भवती महिला, धात्री, मातृशक्ति का मिलन होना है।

उन्होंने कहा कि आंगन के मिलन अभियान का ध्येय योजनाओं की जानकारी और यादि कोई पात्र योजना से वांछित रह गए है उन्हें योजना के लाभ से जोड़ना है।

मंगलवार को प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जिला भ्रमण के दौरान आंगन का मिलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि आंगन का मिलन कार्यक्रम 1052 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होंगे। जिनके माध्यम से महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विभागीय योजनाओं से जोड़ने के साथ बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

इस अभियान मे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट वितरण के साथ अन्य योजनाओं से लाभार्थियों को भी जोड़ा जाएगा।

बैठक में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,डीएम प्रशांत आर्य,एडीएम मुक्ता मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी शोयब हुसैन, जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, डीओ युवा कल्याण विजय प्रताप भंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता सेमवाल, जिला महामंत्री महावीर सिंह नेगी सहित विभागीय अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Share this story