बीडी उनियाल को किया गया याद

WhatsApp Channel Join Now
बीडी उनियाल को किया गया याद


नैनीताल, 09 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के पहले दैनिक समाचार पत्र के संस्थापक-संपादक और उत्तराखंड की पत्रकारिता के भीष्म पितामह विष्णु दत्त उनियाल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर शनिवार को उनकी कर्मस्थली नैनीताल में वृहद मंथन कर याद किया गया।

नगर के कुमाऊं विवि के हरमिटेज परिसर स्थिति यूजीसी एचआरडीसी के बुरांश सभागार में बीडी उनियाल ‘पर्वतीय चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित ‘अभिव्यक्ति नाम से बीडी उनियाल ‘पर्वतीय स्मृति समारोह हुआ।

डा. लक्ष्मण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता एवं डॉ. नीरजा टंडन के संचालन में आयोजित समारोह का शुभारंभ स्वर्गीय उनियाल के अपने गांव से एक बालक विष्णु के देहरादून, लाहौर, दिल्ली व अल्मोड़ा होते नैनीताल तक पहुंचने और यहां 1953 में अल्मोड़ा से शुरू किए गए पर्वतीय का 1956 से प्रकाशन करने की पूरी आत्मकथा देवेन मेवाड़ी की परिकल्पना एवं स्वरित उनियाल मिश्रा की परिकल्पना पर आधारित सुंदर एनीमेशन वृत्त चित्र के माध्यम से प्रदर्शित की गई।

प्रो. शेखर पाठक, नवीन जोशी, प्रो. अजय रावत, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, डॉ. पंकज तिवारी व डॉ. नीरज शाह आदि ने स्वर्गीय उनियाल के कृतित्व व व्यक्तित्व के साथ उनके सामाजिक सरोकारों, उनकी निर्भीक-बेबाक पत्रकारिता का अपने शब्दों में दृश्यावलोकन प्रस्तुत किया।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771628 Articles

Share this story