कांग्रेस 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी : मोहन प्रकाश
देहरादून, 25 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री ने देहरादून में केंद्र सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार का लक्ष्य है कि गरीबों को लूटो और अपने पूंजीपति मित्रों को छूट दो।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में मोहन प्रकाश ने बुधवार को मोहन प्रकाश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश पर 155 लाख करोड़ का कर्ज डालने का काम किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के सार्वजनिक उपक्रमों को भी अपने मित्र कारोबारियों को बेचने का काम कर रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मोहन प्रकाश ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश की अबतक सबसे बड़ी यात्रा सिद्ध हुई है, जिससे देश का आम जनमानस संगठित हुआ है।
उत्तराखंड में कल से शुरू होने वाली कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ यात्रा पर मोहनने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस प्रदेश में जनता से जुड़ने का काम करेगी और इन यात्राओं के जरिए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का भी काम करेगी।
पत्रकार वार्ता में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मंत्री नवप्रभात समेत तमाम कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।