नई टिहरी में भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

नई टिहरी में भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान


विधायक किशोर बोले, प्रधानमंत्री मोदी देश के विकास के नायक

नई टिहरी, 21 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हुए भाजपाइयों ने जिले में दो दिवसीय सफाई अभियान की शुरुआत की। पहले दिन नगर के शहीद पार्क, डा. भीमराव आंबेडकर पार्क और सुमन पार्क में सफाई अभियान चलाया गया।

सफाई कार्यक्रम के दौरान विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी देश के करिश्माई नेता है। जिन्होंने अपने जीवन को पूरी तरह से देश की सेवा में समर्पित किया हुआ है। देश के विकास के लिए नित नई योजनाओं से देश की जनता को लाभान्वित करने का काम कर रहे हैं। अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरन पहुंचाने का लक्ष्य मोदी ने रखा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड प्रदेश का विकास पूरी गति से हो रहा है। जीरो टालरेंस के साथ विकास के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश में चार धामों के विकास के साथ ही चारधाम योजना और धामों को रेलवे से जोड़ने के प्रयास तेजी से हो रहे हैं। कहा कि सफाई अभियान चलाकर मोदी के जन्म दिवस से सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सुशील बहुगुणा ने कहा कि मोदी विकास के नायक हैं। विकास को हर घर तक पहुंचान उनका मकसद है।

इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक शीशराम थपलियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के सुशील बहुगुणा, अनुसूया नौटियाल, अबरार अहमद, खेम सिंह चौहान, प्रमुख सुनीता देवी, मनीष, राजेंद्र डोभाल, गोपी राम चमोली आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story