नैनीताल में सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े 85 वाहनों के चालान

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल में सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े 85 वाहनों के चालान


नैनीताल, 10 नवंबर (हि.स.)। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए मंगलवार को राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान तल्लीताल से हनुमानगढ़ी के बीच सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े 85 वाहनों के चालान किये गये।

उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाना और यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाकर उनकी यात्रा को सुखद बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि पर्यटक यहां से सुखद अनुभव और खूबसूरत यादें लेकर लौटें।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774949 Articles

Share this story