नई टिहरी के बौराडी गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया 557 वां प्रकाश पर्व

WhatsApp Channel Join Now
नई टिहरी के बौराडी गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया 557 वां प्रकाश पर्व


नई टिहरी, 24 नवंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्थित टीला साहिब गुरुद्वारे में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का 557 वां प्रकाश पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। शबद-कीर्तन से गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की और गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

आज गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष राकेश लांबा ने कहा कि गुरु नानक देव ने समाज को एकता, समानता, सत्य, ईमानदारी और मानव सेवा का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा को सर्वोपरि बताया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर सचिव चंद्र अरोड़ा, डॉ. अजय बाली, मनीष सोनी, प्रदीप नंदराजोग, पुरुषोत्तम सिंह, सतनाम सिंह, हरिकृष्ण लांबा, देव प्रकाश सोनी, मोहन सिंह, सतीश अरोड़ा, राजकुमार नंद्राजोग, जसबिंदर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, उर्मिला राणा, नरेंद्र रमोला, भगवान चंद रमोला, सबल सिंह चौहान, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782440 Articles

Share this story