टिहरी में डीएम के जनता दरबार में दर्ज हुई 50 जन शिकायतें

WhatsApp Channel Join Now
टिहरी में डीएम के जनता दरबार में दर्ज हुई 50 जन शिकायतें


नई टिहरी, 10 अगस्त (हि.स.)। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में नई टिहरी में आयोजित जनता दरबार में कुल 50 शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश शिकायतेें उन्होेंने मौके पर ही हल कीें। सोमवार को कलेक्ट्रेट में रानीचौरी निवासी बिजलदास ने भवन के समीप स्थित चीड़ के दो बड़े पेड़ों से खतरा होने की शिकायत पर एसडीएम को परीक्षण करने को कहा।

बटखेम की प्रधान मंजू देवी ने गांव के लिए सड़क की स्वीकृति के बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ है। सारपुल की मंजू देवी ने विधवा पेंशन, दिखोलगांव की सुषमा देवी, भैंतला के खुशाल सिंह, बेरणी-छोटी के विशालमणि ने सड़क कटान के पश्चात भूमि दबान, फसल, फलदार वृक्ष एवं गूलों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। देवप्रयाग के गुड्डा सिंह कठैत ने बीपीएल राशन कार्ड में अनियमितता, जंगली जानवरों की दहशत, बाहरी राज्यों से आए लोगों के पुलिस सत्यापन, स्यूटा-दशोली क्षेत्र में राजकीय अस्पताल को सुविधायुक्त बनाने, खराब पड़े हैंडपंपों के संबंध में शिकायत रखी। चंबा विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत ठेकेदार द्वारा लाइनमैन एवं अन्य कार्मिकों को वेतन न दिए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीओ चंबा को जरूरी निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story