नेशनल अप्रेटिंस मेला में 45 प्रतिभागियों का चयन

WhatsApp Channel Join Now
नेशनल अप्रेटिंस मेला में 45 प्रतिभागियों का चयन


नई टिहरी, 21 सितंबर (हि.स.)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नई टिहरी में नेशनल अप्रेटिंस मेला में 45 प्रतिभागियों का चयन हुआ। मेले में विभिन्न विषय से संबंधित 113 ने छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आईटीआई के प्रधानाचार्य आशुतोष उनियाल ने बताया कि मेले में 25 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पैनासोनिक, यूपीसीएल, जल संस्थान, एसबीआई इंश्योरेंस आदि कंपनियां पहुंची। बताया कंपनियों की ओर से मेले में फिटर, वेल्डर, विद्युतकार, कोपा, स्टोनोग्राफी तथा स्नातक के छात्रों को अप्रेटिंस के लिए चयनित हुआ।

कहा कि समय-समय पर आईटीआई में अप्रेटिंस मेले का आयोजित होता है। जिससे कई प्रशिक्षण प्राप्त और स्नातक छात्रों को चयनित किया जाता है। इस मौके पर प्लेसमेंट अधिकारी कुलदीप रावत, शिल्पी, प्रीति, मंजुला रावत, प्रियंका त्यागी, अमित बहुगुणा, अमित सैनी, मुकेश तोमर, राजेशलाल, अनिता, शशि, मनवीर सिंह, सुनील असवाल, शिवानी पंवार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story