30 नवम्बर तक समर्थ एवं ईआरपी पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे परीक्षा आवेदन पत्र

WhatsApp Channel Join Now
30 नवम्बर तक समर्थ एवं ईआरपी पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे परीक्षा आवेदन पत्र


नैनीताल, 16 नवंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय अपने परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। विश्वविद्यालय का समर्थ एवं ईआरपी पोर्टल 17 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक परीक्षा आवेदन पत्र भरने और शुल्क जमा करने के लिए खुला रहेगा।

विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि में समर्थ एवं ईआरपी पोर्टल के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र और शुल्क जमा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778041 Articles

Share this story