चंदन हॉस्पिटल की जांच को तीन सदस्यीय समिति गठित

WhatsApp Channel Join Now
चंदन हॉस्पिटल की जांच को तीन सदस्यीय समिति गठित


नैनीताल, 25 फ़रवरी (हि.स.)। नैनीताल के जिलाधिकारी ने हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल की जांच के आदेश दिये हैं।

इन आदेशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन के आरोपों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल करते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

समिति को चिकित्सालय द्वारा लिये जा रहे शुल्क, निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन, रोगियों के आर्थिक एवं मानसिक शोषण और चिकित्सा में लापरवाही संबंधी आरोपों की विस्तृत जांच कर साक्ष्य संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन व्यक्तियों के पास इस संबंध में कोई भी जानकारी, साक्ष्य अथवा बयान हो, वे 7 दिन के भीतर मौखिक या लिखित रूप में गठित जांच समिति के समक्ष किसी भी कार्य दिवस में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story