2027 विधानसभा चुनाव : रिपब्लिकन पार्टी 15 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

WhatsApp Channel Join Now
2027 विधानसभा चुनाव : रिपब्लिकन पार्टी 15 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी


हरिद्वार, 18 अप्रैल (हि.स.)। रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने शुक्रवार काे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात कर आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने बताया कि वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में 70 में से 15 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

सेठपाल सिंह ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समान अधिकार और दलित-शोषित वर्गों की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में प्रदेशभर में संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा और कार्यकर्ताओं की बैठकों के माध्यम से रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर हरेन्द्र पुरी, मोहन रावत, मोहन सिंह, गोपाल चरण, राम सिंह, शेखर सिंह, जगदीश और पराग सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के समर्थन से 2027 के चुनावों में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story