16 से 30 नवम्बर तक ऑनलाइन माध्यम से होगी स्व-गणनाः वरूणा

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जनगणना-2027 के अंतर्गत आगामी 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना अभियान चलाया जाएगा। इस कार्य के सफल संपादन के लिए शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने विकास भवन में बैठक लेते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने साफ किया कि उपनल और आउटसोर्स कर्मियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए स्व-गणना करना अनिवार्य होगा। बताया कि अभियान के तहत आम नागरिक आधिकारिक पोर्टल-se.census.gov.in पपर जाकर अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। प्रक्रिया में कुल 40 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर एक विशिष्ट स्व-गणना आईडी (एसई आईडी) जनरेट होगी। जिसे बाद में घर-घर आने वाले प्रगणक को यह उपलब्ध कराना होगा।

सीडीओ वरूणा ने शिक्षा, पंचायती राज और नगर निकायों को जनप्रतिनिधियों व मीडिया के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। सभी कर्मचारियों को 15 नवंबर तक ट्रायल पोर्टल पर अभ्यास करने को कहा गया है। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का मुख्य कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केशव गैरोला, नगर पालिका के प्रधान सहायक मनोज राणा, टैक्स कलेक्टर संतोष मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769436 Articles

Share this story