टिहरी झील में ़15 दिन तक चला जल क्रीड़ा प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 19 अगस्त (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध टिहरी बांध की झील में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की पहल पर राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान गोवा के सहयोग से आयोजित 15 दिवसीय जल क्रीड़ा प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में कुल 20 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। युवाओं को जल क्रीड़ा में दक्ष बनाकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण आयोजित किया गया। तीन चरणों में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान पांच दिनों तक प्रशिक्षुओं को जीवन रक्षक तकनीक, अगले पांच दिन शक्ति चालित नौका संचालन और टिलर संचालन जबकि अंतिम पांच दिन जल स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान गोवा के प्रशिक्षक प्रवीण सिंह रावत, विराज शिंदे, यूटीडीबी के जल क्रीड़ा विशेषज्ञ भूपेंद्र सिंह, अधिकारी कमांडिंग विपिन मिश्रा, उप कमांडेंट आशुतोष बिष्ट, मनोज बिजल्वाण, दरमियान सिंह नेगी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story