130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) की भर्ती रैली 3 अगस्त से पिथौरागढ़ में, 69 पदों पर होगी भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) की भर्ती रैली 3 अगस्त से पिथौरागढ़ में, 69 पदों पर होगी भर्ती


नैनीताल, 03 जुलाई (हि.स.)। नैनीताल के जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 3 से 8 अगस्त 2026 तक पिथौरागढ़ के देवकटिया मैदान में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के माध्यम से कुल 69 पदों पर चयन किया जाएगा। नैनीताल जनपद के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों सहित भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि सैनिक (जनरल ड्यूटी) के 49 पद केवल उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त शेफ कम्युनिटी के 4, धोबी के 2, दर्जी के 2, उपकरण मरम्मतकर्ता के 2, नाई के 3, लोहार का 1, क्लर्क का 1, बढ़ई के 3 तथा हाउसकीपर के 2 पदों पर सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत 3 अगस्त को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जबकि 4 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी।

शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 से 8 अगस्त के बीच चिकित्सीय परीक्षण एवं साक्षात्कार लिया जाएगा। भर्ती रैली प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से देवकटिया मैदान, पिथौरागढ़ में आयोजित होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इच्छुक भूतपूर्व सैनिक एवं महिला कर्मी निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर भर्ती स्थल पर उपस्थित हों। भर्ती से संबंधित पात्रता, सेवा की शर्तों व अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन नामांकन एवं पात्रता संबंधी जानकारी अभ्यर्थी संबंधित वेबसाइट पर भी प्राप्त कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story