होमगार्ड बनने के लिए युवाओं ने दिखाखा दमखम
पौड़ी गढ़वाल, 06 जून (हि.स.)। रांसी मैदान में शनिवार से होमगार्ड के 60 पदों के लिए शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। होमगार्ड बनने के लिए अभ्यर्थियों ने अपना दमखम दिखाया। भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह भी देखने को मिला। भर्ती प्रक्रिया की विडियो ग्राफी भी की जा रही है।
जिले में होमगार्ड के 60 पदो के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा शनिवार से रांसी मैदान में शुरू हो गई। सीओ तपेश कुमार चंद ने बताया कि जिले में 60 पुरूष वर्ग के पदों के लिए शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है।
बताया कि 60 पदों के लिए कुल 4344 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 123 अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त हो गया। बताया कि रांसी मैदान में शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया की जा रही है। बताया कि हर दिन 300 अभ्यर्थियों की नापजोख, दौड़ आदि प्रक्रिया की जा रही है। शनिवार को 300 में से 187 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एसडीएम गौरी प्रभात, जिला कमांडेंट होमगार्ड विनोद सिंह आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

