हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी दो युवक 215 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी दो युवक 215 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार


नैनीताल, 16 नवंबर (हि.स.)। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे कुमाऊं पुलिस के अभियान के तहत उधमसिंहनगर जनपद के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में कुमाऊं एसओटीएफ और उधमसिंहनगर जनपद के पुलभट्टा थाना पुलिस ने नैनीताल जनपद के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा निवासी दो युवकों को 215 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है।

कुमाऊं एसओटीएफ और उधम सिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 नवम्बर की देर रात सिरौली चौराहे के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।

कुमाऊं पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेड़ी की ओर से स्कूटी पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनकी पहचान बनभूलपुरा के वार्ड संख्या 24 निवासी 19 वर्षीय रिहान पुत्र अब्बास अली और 29 वर्षीय आमिर पुत्र मो. अजीज अंसारी के रूप में हुई है। तलाशी में उनके कब्जे से ब्यूप्रेनॉर्फिन के 115 और एविल के 100 यानी कुल 215 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे ये इंजेक्शन बहेड़ी निवासी अब्दुल्ला नाम के व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे। बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कुमाऊं परिक्षेत्र के एसओटीएफ प्रभारी के साथ उनकी टीम तथा पुलभट्टा थाने के वरिष्ठ आरक्षी कुलदीप आर्या और आरक्षी मनोज मेहरा शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778107 Articles

Share this story