हर्षोल्लास से मनाई बकरीद मस्जिदों में अदा की गई नमाज

WhatsApp Channel Join Now
हर्षोल्लास से मनाई बकरीद मस्जिदों में अदा की गई नमाज


हल्द्वानी , 28 मई (हि.स.)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर प्रशासन की अपील का असर देखने को मिला, नमाज ईदगाह और मस्जिदों में अदा की गई। कुर्बानी भी तय स्थान पर ही की गई जिससे शहर में सफाई व्यवस्था बनी रही। प्रातः 8:00 बजे हल्द्वानी की लाइन नंबर एक स्थित ईदगाह में हजारों नमाजियों ने नमाज पढ़ी।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अमित कुमार सैनी, कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। 8:30 मीरा मार्ग स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.मंजुनाथ टीसी ने एसपी सिटी जगदीश चंद्र के साथ शांति व्यवस्था बहाल रखने के मद्देनजर निरीक्षण किया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story