हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार, 07 अप्रैल (हि.स.)। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर चारधाम यात्रा और कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिड़ियापुर से चंडी घाट पुल तक विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें सड़क, पार्किंग और वन विभाग की व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। इसके साथ ही नहर पटरी का भी निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने सर्विस रोड की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि कुंभ मेले को देखते हुए निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि कुंभ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था में कोई बाधा ना पड़े। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह एनएचएआई के इंजीनियर विनोद उनियाल, निर्माण कंपनी के प्रभारी सोमदत्त तिवारी व श्यामपुर कोतवाल नितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story