हरकी पैड़ी पर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

WhatsApp Channel Join Now
हरकी पैड़ी पर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद


हरिद्वार, 05 मई (हि.स.)। कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार काे हर की पैड़ी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थानीय पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली और आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीर्थनगरी में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। घाटों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। इसी के तहत लगातार चेकिंग अभियान, गश्त और निगरानी जारी है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story