स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


ज्योतिर्मठ, 12 अप्रैल (हि.स.)।

स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालाय पीपलकोटी के द्वारा रविवार को श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय ज्योर्तिमठ मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे नगर क्षेत्र ज्योतिर्मठ के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवाइयाँ ली।

चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सक/फिजिशियन डॉक्टर शरद मिश्रा, डेन्टल सर्जन डॉ प्राची, फार्मशिष्ठ रोहित, कल्पना, आदि मेडिकल स्टॉफ ने संस्कृत विद्यालय/महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं स्वास्थ्य शिविर मे मौजूद नगरवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर मे सुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन, लेबल, दंत रोग आदि का परीक्षण किया गया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर सेवा प्रमुख जयपाल बिष्ट के प्रयासों से आयोजित इस शिविर मे बीकेटीसी सदस्य देवी प्रसाद देवली, महाविद्यालय के प्रचार्य द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल, आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख शम्भू प्रसाद चमोला, नगर बौद्धिक प्रमुख बद्री सिंह नेगी, पर्यावरण प्रमुख अवतार घरिया, धर्म जागरण प्रमुख राजेंद्र चमोला, हरेन्द्र नेगी,शेषनारायण भट्ट देवी प्रसाद भट्ट, प्रदीप पुरोहित, डॉ आशीष भट्ट, डॉ मनीष देवराड़ी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण

Share this story