स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन को व्यक्तिगत दायित्व : त्रिवेदी

WhatsApp Channel Join Now
स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन को व्यक्तिगत दायित्व : त्रिवेदी


नई टिहरी, 11 सितंबर (हि.स.)। स्वच्छता, स्वास्थ्य और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूथ रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, सितारगंज ने संयुक्त रूप से हाइजीन व सैनिटाइजेशन विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी हाइब्रिड मोड पर आयोजित की। जिसमें शिक्षाविदों, चिकित्सा विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

शुक्रवार को खाड़ी महाविद्यालय में शुभारंभ उच्च शिक्षा उप निदेशक डॉ. आरएस भाकुनी, रेडक्रॉस के उप सचिव डॉ. हरीश चंद शर्मा और दून मेडिकल कॉलेज देहरादून की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने शुभारंभ किया। खाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह, जीआईसी जाजल के प्रधानाचार्य प्रभाकर त्रिवेदी ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत किया। कहा स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन को व्यक्तिगत दायित्व से आगे बढ़ाकर सामाजिक एवं वैश्विक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति को इसे व्यक्ति तौर पर आगे बढ़ाना है।

पीजी कॉलेज सितारगंज की प्राचार्य प्रो. रेनू रानी बंसल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. इरा सिंह, आयोजक सचिव डॉ. एमसी आर्य ने स्वच्छता व वैश्विक स्वास्थ्य विषयक मे अंतरराष्ट्रीय विचार विमर्श संगोष्ठी के उद्देश्य बताए। कहा कि स्वच्छता को लेकर शिक्षण संस्थानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार एवं जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया गया। वहीं वर्चुअल रूप से एसोसिएट प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन दून मेडिकल कॉलेज डॉ. शिव कुमार यादव, पब्लिक हेल्थ सर्विस न्यूजीलैंड की डॉ. मेघा बहुगुणा, डॉ. पवन कुमार व्याख्यान दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story