सुंदरियाल को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

WhatsApp Channel Join Now
सुंदरियाल को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि


पौड़ी गढ़वाल, 12 अप्रैल (हि.स.)। संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल को मैजिक बुक ऑफ आर्ट यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा है।

यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य समारोह में उनको यह सम्मान दिय्या गया। फरीदाबाद में आयोजित सम्मान समारोह में देश के अन्य शिक्षाविदों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान एवं आध्यात्मिक चेतना की आत्मा है और इसे जीवंत बनाए रखने में ऐसे विद्वानों की भूमिका अमूल्य है। मानद उपाधि लेते हुए अनसूया प्रसाद सुंदरियाल ने कहा कि यह सम्मान उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नहीं, बल्कि समस्त गुरुजनों, सहयोगियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है और यह विद्यालय परिवार के सहयोग से ही सम्भव हो पाया।

उन्होंने संस्कृत को आधुनिक शिक्षा से जोड़ते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराया। कहा कि गुरुकुल परंपरा, अनुशासन, संस्कार एवं समर्पण ही वास्तविक शिक्षा की पहचान हैं और इन्हीं मूल्यों के आधार पर समाज का सशक्त निर्माण संभव है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story