सीडब्ल्यूएसएन दिव्यांग क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
सीडब्ल्यूएसएन दिव्यांग क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन


नई टिहरी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत थौलधार ब्लॉक की सीडब्ल्यूएसएन दिव्यांग क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। मुख्य अतिथि बीईओ अनूप बागियाल ने कंडीसौड़ में प्रतियोगिता के समापन पर बताया कि विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता के जनपद नोडल अधिकारी चक्रधर प्रसाद भद्री, ब्लॉक नोडल प्रभारी नवीन उनियाल, क्रीड़ा समन्वयक प्रदीप रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बोचे (बीओसीसीई) स्पर्धा के बालक वर्ग में आदित्, आदर्श, अंकुश, आफरोज पहले, हिमांशु, उज्जवल, प्रियांशु, रोहित, मैसी द्वितीय जबकि आशीष, हरिओम, अंश और कृष्णा तृतीय रहे। इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में हंशिका व स्नेह पहले जबकि रिया भारती व रिया बिष्ट दूसरे स्थान पर रही। मिनी फुटबॉल बालक वर्ग में आदर्श, हिमांशु, उज्ज्वल, प्रियांशु, रोहित पहले, आशीष, आदित्य, हरिओम, अंश, अंकुश दूसरे स्थान पर रहे।

बताया कि बोचे एक ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ी एक छोटे लक्ष्य बॉक के पास बड़ी भारी गेंद लुढ़काते हैं। बताया कि दिव्यांग बच्चों में खेल के प्रति खूब उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर मदन पंवार, युद्धवीर पुंडीर, कमल राणा, कमल नेगी, जितेंद्र ढौंडियाल, यशवंत मखलोगा, दीपक असवाल, नगमा खान, आंचल रमोला मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764546 Articles

Share this story