सीएसआईआर-यूजीसी नेट में कृतिका साह ने हासिल की 68वीं रैंक

WhatsApp Channel Join Now
सीएसआईआर-यूजीसी नेट में कृतिका साह ने हासिल की 68वीं रैंक


नैनीताल, 12 सितंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के जेसी बोस परिसर, भीमताल के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की शोध छात्रा कृतिका साह ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 68वीं रैंक प्राप्त की है। कृतिका साह जैव प्रौद्योगिकी विभाग में डॉ.वीना पांडे के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से घोषित परिणाम में उनकी सफलता पर विभाग के शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story