सहकारी समितियों के कार्मिकों की हड़ताल जारी

WhatsApp Channel Join Now
सहकारी समितियों के कार्मिकों की हड़ताल जारी


नई टिहरी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। एमपैक्स संयुक्त कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की हड़ताल से साधन सहकारी समितियों के कामकाज पर असर पड़ने लगा है। समितियों के माध्यम से होने वाले कृषि ऋण, खाद-बीज वितरण और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होने से लोग परेशान हैं।

एमपैक्स कर्मचारी संगठन की हड़ताल से प्रतापनगर क्षेत्र की साधन सहकारी समिति कुडियालगांव, मुखेम, दीनगांव, रौणद, सिलारी, कोटालगांव, लंबगांव, मांजफ, ल्वारखा के किसानों को दिक्कत होने लगी है। आंदोलित कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

सचिव विकास रावत ने राज्य सरकार से कर्मचारियों ने सुरक्षित भविष्य, सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान और लंबित मांगों पर ठोस निर्णय लेने की मांग की है। कहा कि सरकार को कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल, रामपाल नेगी, परविंदर राणा, दुर्गेश उनियाल, मनभावन बगियाल, अनिल राणा, मुकेश राणा, अरविंद रांगड़ मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760107 Articles

Share this story