भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा : रावत

WhatsApp Channel Join Now
भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा : रावत


उत्तरकाशी, 30 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल की वरिष्ठ नेत्री किरन रावत ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र के नेतृत्व में संपूर्ण उत्तराखंड में हमारे वरिष्ठ राज्य आंदोलनकरियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्प लेते हुए यात्रा चलाई जाएगी । जिसमें उत्तराखंड की जमीनी मुद्दे जल ,जंगल और जमीन ,स्वास्थ्य, शिक्षा ,रोजगार, पलायन मूल निवास ,भू कानून ,आपदा एवं जंगली जानवरों से संरक्षण पर गांव गांव जाकर दस्तक देगा।

रविवार को काली कमली धर्मशाला में पत्रकारों बताया कि राज्य में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा यदि भ्रष्टाचार के शिकायत कहीं प्रकाशित हुई या उसकी पुख्ता प्रमाण सामने आए तो उक्रांद उनको छोड़ेगा नहीं ।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का इतिहास हमेशा से क्रांति का रहा है और दोबारा से उत्तराखंड क्रांति पर इस कलेवर में कार्य करने को तैयार है । इस दौरान वरिष्ठ यूकेडी नेता विष्णु पाल रावत ने कहा उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी दिवंगत दिवाकर भट्ट के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता हम युवाओं से अपील करते हैं कि वह उनकी जीवनी से प्रेरणा ले और उत्तराखंड को बचाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के विचार के साथ सम्मिलित होकर प्रदेश को बचाने की लड़ाई में सम्मिलित हो । आज प्रदेश की हालत अत्यंत चिंता जनक हो गई है । राज्य आंदोलन के शहीदों और दिवाकर भट्ट जी ने जो सपने इस राज्य के लिए संजोए थे वह चकनाचूर हो गए हैं ।युवा पलायन को मजबूर है यहां पर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाएं धराशाई हो गई हैl भविष्य में जिला उत्तरकाशी में उक्रांद जन संवाद यात्रा चलाएगा।

जिसमें राष्ट्रीय पार्टियों की कथनी और करनी का अन्तर गांव गांव पहुंचाया जाएगा । प्रेस वार्ता के उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में जन संपर्क कर आम जनता से सीधे संवाद करते हुए संपर्क करते हुए पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की साथ ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की करनी और कथनी के बारे में बताते हुए कहा कि इन जन विरोधी पार्टियों को उत्तराखंड देवभूमि से उखाड़ फेंकना चाहिए और उत्तराखंड क्रांति दल के साथ आना चाहिए उसके बाद ही उत्तराखंड की आम जनता का विकास संभव है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, जसवीर, संतोष सेमवाल, अशीष पवार, संतोष सेमवाल, जितेंद्र कुमार, जेठू लाल भारती, लोकपाल राणा, सुरजीत सिंह राणा, सौरभ नेगी, मोहित, विकास सतवीर रमोला राजीव राणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

Share this story