संस्कृत विभाग में संस्कृत सप्ताह के तहत विविध प्रतियोगिताएं आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
संस्कृत विभाग में संस्कृत सप्ताह के तहत विविध प्रतियोगिताएं आयोजित


नैनीताल, 25 अगस्त (हि.स.)। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत विभाग में श्लोकोच्चारण, पोस्टर, निबंध एवं समूहगान प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. लज्जा भट्ट ने की। उन्होंने संस्कृत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा सार्वकालिक एवं सार्वभौमिक नैतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करती है और इसे समझने के लिए संस्कृत का अध्ययन आवश्यक है। उन्होंने संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रो. जया तिवारी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सुषमा जोशी, डॉ. मनोज, डॉ. संदीप सहित विभागीय शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story