शेरवुड कॉलेज नैनीताल का आईएससी-आईसीएसई परिणाम शत-प्रतिशत

WhatsApp Channel Join Now
शेरवुड कॉलेज नैनीताल का आईएससी-आईसीएसई परिणाम शत-प्रतिशत


नैनीताल, 30 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल। नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज नैनीताल के आईएससी एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम उत्कृष्ट रहे हैं, जहां दोनों ही परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने उच्च सफलता प्राप्त की।

आईएससी में 64 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनका औसत परिणाम 84 प्रतिशत रहा यानी सभी परीक्षार्थियों ने औसत तथा 27 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं आईसीएसई में 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 22 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हुए 84 प्रतिशत औसत परिणाम दर्ज किया।

विज्ञान वर्ग में सजल गंगवार 97 प्रतिशत, सचकीरत ग्रेवाल व रुद्र नारायण गुप्ता 96.25 प्रतिशत तथा डेलडन वांगचुक 94.5 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहे। वाणिज्य वर्ग में धैर्य वीर किरी 93.75 प्रतिशत, एंजेल यादव 92.75 प्रतिशत और हर्ष अग्रवाल 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अग्रणी रहे। वहीं मानविकी वर्ग में ईशिता सिंह 95 प्रतिशत, रूबेन सिंह 93.5 प्रतिशत तथा अरसलान रजा खान 90 प्रतिशत अंक के साथ श्रेष्ठ रहे।

वहीं आईसीएसई में शौरवीर गुप्ता 98.8 प्रतिशत (तीन विषयों में 100 प्रतिशत अंक), दिव्यम अग्रवाल 97.6 प्रतिशत, यथार्थ सिंह 93.8 प्रतिशत, जितेंद्र सिंह 93.4 प्रतिशत और नीयम बक्शी 93 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू सहित वरिष्ठ शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अनुशासन, परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story