शेरवुड कॉलेज ने जीता क्विज व एंटरप्रिन्योरशिप प्रतियोगिता का खिताब

WhatsApp Channel Join Now
शेरवुड कॉलेज ने जीता क्विज व एंटरप्रिन्योरशिप प्रतियोगिता का खिताब


नैनीताल, 26 जुलाई (हि.स.)। देश के प्रतिष्ठित नैनीताल स्थित शेरवुड कॉलेज ने मसूरी स्थित वाइनबर्ग एलेन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय प्रतिष्ठित क्विज यानी प्रश्नोत्तरी एवं एंटरप्रिन्योरशिप यानी उद्यमशीलता प्रतियोगिता जीत ली है। शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने इस प्रतियोगिता में शामिल देशभर के 34 प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच अपने ज्ञान एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समग्र विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया और विद्यालय के गौरव को बढ़ाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 व 25 जुलाई को आयोजित इस प्रतियोगिता में ओलंपियाड क्विज तथा व्यवसाय उद्यमिता से संबंधित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। शेरवुड कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को प्रथम स्थान दिलाया।

व्यवसाय क्विज प्रतियोगिता में आयुष गर्ग एवं निमिष कुमार सिंह की टीम ने सभी प्रतिभागी टीमों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रणति नौटियाल, पवित्र शर्मा, कबीर कुकरेजा, आयुष राजवीर तथा मौलिक ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story