शेरवुड इनविटेशनल सॉकर टूर्नामेंट में लॉरेंस सनावर और पाइनग्रोव विजयी

WhatsApp Channel Join Now
शेरवुड इनविटेशनल सॉकर टूर्नामेंट में लॉरेंस सनावर और पाइनग्रोव विजयी


नैनीताल, 08 अगस्त (हि.स.)। नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज में आयोजित शेरवुड इनविटेशनल सॉकर टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में लॉरेंस स्कूल सनावर ने बिशप कॉटन स्कूल शिमला को 4-1 से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में पाइनग्रोव स्कूल सुबाथु सोलन हिमाचल प्रदेश ने बिरला विद्या मंदिर नैनीताल को 3-2 से हराया। लॉरेंस स्कूल सनावर के आदित्य को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता में देश के छह प्रमुख विद्यालय भाग ले रहे हैं और मुकाबले लीग कम नॉकआउट प्रारूप में खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले चरण में टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। एक समूह में मेजबान शेरवुड कॉलेज नैनीताल, बिरला विद्या मंदिर नैनीताल और पाइनग्रोव स्कूल सोलन शामिल हैं।

शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में लॉरेंस स्कूल सनावर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए बिशप कॉटन स्कूल शिमला के विरुद्ध 4 गोल किए, जबकि बिशप कॉटन स्कूल एक गोल ही कर सका। दूसरे मुकाबले में बिरला विद्या मंदिर और पाइनग्रोव स्कूल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें पाइनग्रोव स्कूल ने 3-2 से जीत दर्ज की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story