शक्ति नहर से व्यक्ति का शव बरामद

WhatsApp Channel Join Now
शक्ति नहर से व्यक्ति का शव बरामद


देहरादून, 29 अक्टूबर (हि.स.)। देहरादून के विकासनगर में शक्ति नहर में कूदे एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार कोतवाली विकासनगर से पोस्ट डाकपत्थर को सूचना प्राप्त हुई कि शक्ति नहर के समीप एक व्यक्ति नहर में कूद गया है। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने शक्ति नहर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम ने ढालीपुर इंटेक से व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान विमल धीमान पुत्र स्व शेर सिंह धीमान, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम पोंदा, प्रेमनगर, देहरादून के रूप में की गई।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story