लखवाड़ बांध परियोजना में कूटरचना कर भुगतान की शिकायत की

WhatsApp Channel Join Now
लखवाड़ बांध परियोजना में कूटरचना कर भुगतान की शिकायत की


नई टिहरी, 17 अगस्त (हि.स.)। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसमें कुल 58 जन शिकायत दर्ज हुई। अधिकांश शिकायत डीएम ने मौके पर ही हल कराईं। डीएम ने सीईओ कमला बडवाल को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में पेयजल की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बीईओ को हिदायत दें कि विद्यालय में पेयजल संबंधित शिकायतें न मिले। अन्यथा उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। किसी शिक्षक के स्थानांतरण अथवा अटैचमेंट की स्थिति में तत्काल प्रतिस्थानी शिक्षक की व्यवस्था की जाए। जिससे पढ़ाई बाधित न हो। जनता दरबार में हड़गी गांव निवासी योगेंद्र डोभाल ने निर्माणाधीन पर्यटन रोड की कटिंग से आवास को खतरा होना बताया। डीएम ने जिला खान अधिकारी को लोनिवि चंबा के अधिकारियों के साथ एक सप्ताह के अंदर संयुक्त

निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। जिपंस दर्शनी रावत ने सरज्यूला पंपिंग योजना से अत्यधिक गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत पर ईई जल संस्थान को कार्यवाही करने कहा।

जाैनपुर के ग्रामीणाें ने लखवाड़ बांध परियोजना के प्रतिकर भुगतान से संबंधित अभिलेखों में कूटरचित, फर्जी हस्ताक्षर कर प्रतिकर राशि का भुगतान लेने बात बताई। टटोर के ग्रामीणों ने बताया कि लखवाड़ बांध परियोजना में उनकी खतौनी, खसरा व नाम राजकीय गजट में प्रशासन की त्रुटि के कारण छूट गया है। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट तलब की।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story