राजेंद्र अध्यक्ष व नागेंद्र बने सचिव

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 05 मई (हि.स.)। सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर समिति बलोड़ी की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। समिति की बैठक में मंदिर परिसर के सौर्दयीकरण व आगामी बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही समिति की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

गगवाड़स्यूं घाटी स्थित सिद्धपीठ देवलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर समिति बलोड़ी की बैठक में सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर राजेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष, नागेंद्र जुगरान सचिव व हरेंद्र रावत कोषाध्यक्ष चुने गए। सुदर्शन सिंह थपलियाल, सुदर्शन नेगी, सतीश रावत व कमल रावत उपाध्यक्ष, विकास गुसांई, विपिन रावत, अंकित नेगी सह-सचिव, नरेश जुयाल उप-कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। धर्मकार्य प्रबंध प्रमुख का दायित्व सुधीर चंद्र बड़थ्वाल को सौंपा गया। हरिओम रुडोला, सुमित उपाध्याय व केशवानंद बड़थ्वाल धर्मकार्य प्रबंध टीम में शामिल किए गए हैं।

समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा व सचिव नागेंद्र जुगरान ने कहा कि देवलेश्वर महादेव मंदिर परिसर बलोड़ी में आगामी बैकुंठ चतुर्ददशी मेला भव्य व दिव्य होगा। साथ ही मंदिर परिसर का सौंर्दयीकरण को और विस्तार दिया जाएगा। समिति सालभर धार्मिक व सामजिक क्षेत्र में विविध गतिविधियों का संचालन करेगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केशर सिंह कठैत, पूर्व सचिव जगत किशोर बड़वाल, संरक्षक राजेंद्र सिंह, दौलत सिंह, बलवंत पटवाल, शैलेंद्र बड़थ्वाल, भुवन बड़थ्वाल, कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story