राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस

WhatsApp Channel Join Now
राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस


हरिद्वार, 21 मई (हि.स.)। कांग्रेसजनों ने मध्य हरिद्वार स्थित ऋषिकुल कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान और उनके आधुनिक भारत के सपने को याद किया।

संगोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि 21 मई भारतीय इतिहास का एक भावुक और महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन वर्ष 1991 में देश ने अपने युवा, दूरदर्शी और प्रगतिशील नेता राजीव गांधी को खो दिया था। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा थे, जिन्होंने देश को तकनीकी और डिजिटल युग की ओर अग्रसर किया।

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1984 में मात्र 40 वर्ष की आयु में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने भारत में दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की नींव रखी। उन्होंने ैंउ च्पजतवकं के साथ मिलकर कंप्यूटर और टेलीकॉम सेक्टर को नई दिशा दी। आज जिस डिजिटल इंडिया और मोबाइल क्रांति पर देश गर्व करता है, उसकी शुरुआत राजीव गांधी के विजन से ही हुई थी।

कार्यक्रम में संजय सैनी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की। साथ ही पंचायतों को मजबूत बनाकर लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया।

नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान और महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम थी।

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन संघर्ष, संकल्प और देशभक्ति की मिसाल है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके बलिदान की स्मृति में ही 21 मई को पूरे देश में ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जो शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है।

इस अवसर पर अनंत पांडेय, धर्मराज सैनी, जवाहर चावला, दीपक कोरी, राजू चित्कारा, नितिन कश्यप, सागर बेनीवाल, देवेंद्र गैरोला, पुष्पनाथ शर्मा, राहुल चौहान, राजबीर सैनी, अवनीश राठौर, सोम पाल, आनंद राठौर, चंदन शर्मा, कमल सैनी, जावेद आलम, मुकुल शर्मा, सूरज कश्यप, पप्पू राम, शिवम बाल्मीकि, सागर राजपूत, राजीव जोशी, तीर्थ भाटिया और सतीश प्रजापति सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story