रवांई शरदोत्सव में रेशमा शाह - रजनीकांत सेमवाल के सुरों ने बांधा समां

WhatsApp Channel Join Now
रवांई शरदोत्सव में रेशमा शाह - रजनीकांत सेमवाल के सुरों ने बांधा समां


उत्तरकाशी, 1 दिसंबर (हि.स.)। नगरपालिका बड़कोट में इन दिनों रवांई शरदोत्सव संस्कृति एवं पर्यटन विकास मेले की धूम है। मेले के चौथे दिन की संध्या लोक-संगीत के नाम रही। उत्तराखंड की स्वरकोकिला रेशमा शाह और प्रसिद्ध लोकगायक रजनीकांत सेमवाल ने अपने मधुर सुरों से ऐसा माहौल बनाया कि पंडाल देर रात तक र्दशकाें दर्शकों की तालियों और थिरकने को मजबूर कर दिया है।

संध्या कार्यक्रम में दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। रेशमा शाह की मीठी आवाज़ और पहाड़ी धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं रजनीकांत सेमवाल के जोशीले गीतों पर उपस्थित जनसमूह थिरकने पर मजबूर हो उठा। भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और देर रात तक संगीत संध्या का भरपूर आनंद लिया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि रवांई शरदोत्सव इन दिनों भव्यता से चल रहा है। मेले में प्रतिदिन आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय कला और पहाड़ी संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले का हिस्सा बनने पहुंच रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

Share this story