यूओयू की डॉ. नीलिमा के डिजाइन को भारत सरकार से पंजीकरण

WhatsApp Channel Join Now
यूओयू की डॉ. नीलिमा के डिजाइन को भारत सरकार से पंजीकरण


हल्द्वानी , 13 अगस्त (हि.स.)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की डॉ. नीलिमा बुधानी, असिस्टेंट प्रोफेसर (एसी)), स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एवं आईटी, ने तकनीकी अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनके नेतृत्व में विकसित “इंटेग्राटेड कंप्यूटिंग एंड सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग डिवाइस के डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा पंजीकरण प्रदान किया गया।

यह उपकरण कंप्यूटिंग एवं सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से संबंधित कार्यों के लिए एक एकीकृत एवं कॉम्पैक्ट कंप्यूटिंग प्लेटफ़ॉर्म के रूप में परिकल्पित है, जिसका उद्देश्य विभिन्न कंप्यूटिंग कार्यों को एक सुव्यवस्थित डिवाइस में समेकित कर तकनीकी एकीकरण एवं उपयोग-सुविधा को बढ़ावा देना है। यह नवाचार अनुप्रयुक्त अनुसंधान और तकनीकी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल को दर्शाता है।

इस उपलब्धि पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय में अनुप्रयुक्त अनुसंधान, अंतर्विषयी नवाचार एवं प्रौद्योगिकी-आधारित अकादमिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story