यात्राकाल को लेकर व्यवसायियों के चेहरे चमके

WhatsApp Channel Join Now

उत्तरकाशी, 16 अप्रैल आगामी केदारनाथ धाम की यात्रा के मध्यनजर अब बाजारों की रौनक लौटने लगी है। व्यवसाई अपने प्रतिष्ठानों की रंग रोगन करने के साथ ही आवश्यक सामाग्री भी जुटा रहे हैं। मध्य एशिया में युद्ध के चलते जहां रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की संभावित कमी के चलते व्यवसायियों के चेहरे उतर गए थे,लेकिन कपाट खुलने से पूर्व अब कुछ चहलकदमी छोटे छोटे बाजारों और कस्बों में देखने को मिल रही हैं।

कुछ दिन पूर्व जो बाजार लगभग सुने थे, वहां अब जरूर राहगीरों और अन्य व्यवसायियों की चहलकदमी देखने को मिल रही हैं । व्यापार संघ अध्यक्ष सोनप्रयाग अंकित गैरोला ने बताया कि जैसे जैसे केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निकट आ रही है, केदारघाटी के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। कहा कि रसोई गैस की कमी की शंका के चलते जरूर लोगों में संशय बरकरार है। कहा कि प्रशासन अभी आगामी दिनों में गैस की पूर्ति की स्थिति साफ नहीं कर पाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिपिन

Share this story