मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता

WhatsApp Channel Join Now
मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता


नई टिहरी, 28 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जौनपुर ब्लॉक के जीआईसी मरोड़ा सकलाना और प्रतापनगर ब्लॉक के जीआईसी गलियाखेत में मेरे सपनोें का विकसित भारत 2047 के तहत निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। सोमवार को मरोड़ा इंटर कॉलेज में भाजयुमो के संदीप मंद्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल, प्रधानाचार्य बीआर शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ का अभियान की जानकारी दी।

कहा विकसित भारत बनाने में सभी का प्रयास जरूरी है। इस मौके पर अनूप थपलियाल, सुशील, राहुल, मनोज सकलानी, शशि डंयूडी, तेजी मेहर, कोमल, आरूषी, साक्षी, अमन, शिवम, अरूण, विशाल, दिव्या मौजूद थे। इधर, प्रतापनगर के गलियाखेत इंटर कॉलेज में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता, पीटीए अध्यक्ष दीपक रावत, एसएमसी अध्यक्ष प्रभा देवी, सुनीता पोखरियाल और प्रधानाचार्य दिवाकर प्रसाद पैन्यूली ने मेरे सपनों का भारत विषय पर गहन जानकारी दी।

यहां भाषण प्रतियोगिता में प्रवेश सिंह, अनूपा और सरस्वती जबकि चित्रकला में प्रवेश सिंह, मिस्टी और अनूपा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर यशोदा चौधरी, प्रमिला कपरवाण, रेणुका रावत, संतोष, गीता, अंजलि, नीरज पैन्यूली, शिव कुमार, अमित व्यास, विनोद सेमवाल, शिवानी जोशी, महादेव खंडूरी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story