मेडिकल कॉलेज निर्माण को बेमियादी आंदोलन रहा जारी

WhatsApp Channel Join Now
मेडिकल कॉलेज निर्माण को बेमियादी आंदोलन रहा जारी


नई टिहरी, 07 नवंबर (हि.स.)। टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन छोटी दिपावली के दिन जारी रहा। शनिवार को बौराड़ी के गणेश चौक में आंदोलनकारियों ने 98 वें दिन क्रमिक अनशन किया। समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मेडिकल कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो 12 नवंबर से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

आंदोलनकारियों ने सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दो बार टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन घोषणाओं पर अब तक अमल नहीं हुआ। उन्होंने जिला अस्पताल बौराड़ी को मेडिकल कॉलेज का बेस अस्पताल बनाने की मांग भी उठाई। आंदोलनकारियों का कहना है कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को उपचार के लिए देहरादून और अन्य शहरों की ओर जाना पड़ रहा है।

इससे स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने जनभावनाओं को देखते हुए जल्द शासनादेश जारी कर मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। क्रमिक अनशन पर डॉ. उम्मेद सिंह नेगी, किशोर लाल चमोली, भरत सिंह रावत, कुलदीप पंवार, सीपी डबराल, जीतराम भट्ट, लखवीर सिंह चौहान, शिवराज सिंह सजवाण, संदीप रावत बैठे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773838 Articles

Share this story