मेडिकल कॉलेज निर्माण का विभागीय सचिव करेंगे स्थलीय निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मेडिकल कॉलेज निर्माण का विभागीय सचिव करेंगे स्थलीय निरीक्षण


नई टिहरी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने दो टूक कहा कि नई टिहरी के इणियां में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर गैरसैंण विस सत्र के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से पूर्व से ही प्रस्तावित जगह पर निर्माण को लेकर कार्रवाई करने को कहा है। इस बाबत जल्द ही विभागीय सचिव स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वहीं डीएम को संबंधित विभाग के नाम भूमि हस्तांतरण के निर्देश दिए हैं।

वीरवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक किशोर ने कहा कि नई टिहरी में अतिरिक्त भूमि नियमितीकरण पर भी सीएम धामी ने डीएम/पुनर्वास निदेशक को एक-एक प्रकरण सुनकर विस्थापिता-प्रभावित के हितों मे निर्णय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएम से तत्काल इस बाबत प्रक्रिया शुरू करने को कहा। साथ ही इसके लिए गठित समिति को भी पैरवी करने की अपील की है। वहीं विस्थापितों के पेयजल और बिजली के बिलों सहित पुनर्वास संबंधित समस्या को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में शिष्टमंडल जल्द सीएम को देहरादून में मुलाकात करने को जाएगा।

विधायक ने मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर चल रहे आंदोलन को खत्म करने की अपील की है। कहा कि अब स्पष्ट है कि नई टिहरी के इणियां में ही मेडिकल कॉलेज बनेगा। वहीं टिहरी विस को ओबीसी में शामिल करने का प्रस्ताव आयोग स्तर से सरकार को भेजने की कार्यवाही चल रही है। आचार संहिता लगने से पूर्व यह सभी कार्य धरातल पर दिख जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, संदीप, मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा, ओमप्रकाश कोठारी, अमित रतूड़ी मौजूद थे।

फोटो-29एनटीएच01

नई टिहरी में पत्रकार वार्ता करते विधायक किशोर उपाध्याय।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768699 Articles

Share this story