मेडिकल काॅलेज निर्माण काे बेमियादी आंदाेलन जारी
नई टिहरी, 20 अगस्त (हि.स.)। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का धरना और क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि टिहरी के लोगों ने बांध निर्माण के लिए बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। लेकिन सरकार टिहरी के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं कर रही है।
वीरवार को भी समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल के नेतृत्व में गणेश चौक बौराड़ी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जीतराम भट्ट, लखवीर चौहान, नवीन सेमवाल, राहुल बुटोला, पर्वत कुमाईं, संतोष आर्य, देवांक चमोली, अंकुश, अमित रतूड़ी, सतीश चमोली, गंगा भगत नेगी आदि 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने धरना देते हुए सरकार पर टिहरी की उपेक्षा का आरोप लगाया।
कहा कि सरकार राज्य बनने के बाद करीब 7-8 जिलों में मेडिकल कॉलेज बना दिए हैं। लेकिन टिहरी में मेडिकल कॉलेज दो-दो मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बाद भी नहीं बना है। इस मौके पर देवेंद्र नौडियाल, महीपाल नेगी, कमल सिंह महर, प्रीति चौहान, डॉ. यूएस नेगी, किशोरी लाल चमोली, सीपी डबराल, जगजीत नेगी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

