मंत्री गणेश ने जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम का लिया आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री गणेश ने जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम का लिया आशीर्वाद


देहरादून, 14 अक्टूबर (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बुधवार को शासकीय आवास पर धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी भी उपस्थित रही।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760701 Articles

Share this story